Type Here to Get Search Results !

10 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स

10 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स 



• किस तारीख को हर वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है - 10 जनवरी 


•  जनवरी 2023 में किसने अपनी नई पुस्तक, "रेवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ़्रीडम" का विमोचन किया - संजीव सान्याल


•  जनवरी 2023 में जियानलुका वियाली का निधन हो गया। वह निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़े थे - फुटबॉल


•  किसने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है - e-NAM


•  6 जनवरी 2023 को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी ने किसके सहयोग से दिल्ली के इंडिया गेट पर एस्ट्रो टूरिज्म - ए स्काई गेजिंग इवेंट का आयोजन किया - राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद


•  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की कि पहला सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (SGrB) 25 जनवरी और 9 फरवरी को कितने रुपये की दो किश्तों में जारी किया जाएगा - 8,000 करोड़ रुपये


•  23 और 24 जनवरी 2023 को एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव 'आदि शौर्य - पर्व पराक्रम का' किस शहर में आयोजित किया जाएगा - नई दिल्ली


•  प्रवासी भारतीय दिवस के 17वें संस्करण की थीम क्या है - डायस्पोरा: रिलाएबल पार्टनर्स फॉर इंडियाज प्रोग्रेस इन अमृत काल


•  केशरी नाथ त्रिपाठी का जनवरी 2023 में निधन हो गया। उन्होंने 1991 से 1993, 1997 से 2002 और मई 2002 से मार्च 2004 तक किस राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया - उत्तर प्रदेश


•  केंद्र सरकार ने लद्दाख की अनूठी संस्कृति, भाषा और रोजगार की रक्षा के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी - नित्यानंद राय


•  जनवरी 2023 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में किसे चुना गया है - केविन मैक्कार्थी


•  जनवरी 2023 में, हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन ने किसको 'सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप' से सम्मानित करने का फैसला किया है - जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़


•  प्रोफेसर रहमान राही का जनवरी 2023 में निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था – वर्ष 2000


•  COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए किसे पतंगराव कदम पुरस्कार मिला है - अदार पूनावाला


•  सानिया मिर्जा ने फरवरी 2023 में दुबई में WTA 1000 कार्यक्रम में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कितने ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते हैं - 6


•  8 जनवरी 2023 को किस शहर में आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 शुरू हुआ - अहमदाबाद


•  चिकित्सा पुस्तक 'ह्यूमन एनाटॉमी' के लेखक कौन हैं - डॉ. अश्विनी कुमार द्विवेदी

 

•  जनवरी 2023 में अमेरिका में पहली महिला सिख जज कौन बनीं - मनप्रीत मोनिका सिंह


•  किसने अपनी फिल्म RRR के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का शीर्ष पुरस्कार जीता - एस.एस. राजामौली


•  भारतीय नौसेना ने आर्म्ड ऑटोनोमस बोट स्वर्म्स के विकास के लिए निम्न में से किसके साथ समझौते की घोषणा की है - सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड


•  किसने जनवरी 2023 में बर्मिंघम में सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन टूर्नामेंट में गर्ल्स अंडर-15 स्क्वैश खिताब जीता - अनाहत सिंह

Top Post Ad

Below Post Ad

New